आषाढी पूर्णिमा के अवसर पर वर्षावास प्रारंभ
त्रिशरण बुद्ध विहार नम्रता नगर कोलार में अषाढी पूर्णिमा के अवसर पर 05 जुलाई 2020 दिन रविवार को वर्षावास को प्रारंभ हुआ।
वर्षावास के लिए विहार में उपस्थित होने वाले उपासक/ उपासिकाओ द्वारा कोरोना वायरस से संबंधित भारत सरकार व मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए विहार में उपस्थित हुए।
विहार में वर्षावास कर रहे पूज्य भन्ते नार्गाजुन जी एवं उपासक/ उपासिकाओ द्वारा प्रातः10:30 बजे सामुहिक वंदना की, प्रातः11:00 बजे भंते जी का भोजन दान हुआ,
अपराह्न 12:00 बजे भंते जी द्वारा अधिष्ठान ग्रहण किया,12:30 बजे उपासक/ उपासिकाऐं द्वारा दान पारामिता की गई, 1:00 बजे परित्राण पाठ एवं उसके उपरांत बुद्ध और उनका धम्म ग्रंथ पर पूज्य भंते जी द्वारा देशना दी गई।
समिति द्वारा आज एक जरुरतमंद परिवार को खाद्य सामग्री वितरित की गई।
Comments
Post a Comment